spot_img
Homeलाइफस्टाइलयेसु ने लोगों की निस्वार्थ सेवा की निस्वार्थ सेवा जाति, धर्म,...

येसु ने लोगों की निस्वार्थ सेवा की निस्वार्थ सेवा जाति, धर्म, लिंग नही देखता: बिशप विश्वासम।

ख्रीस्त राजा त्योहार को लेकर इसाई समुदाय ने निकली शोभायात्रा।

सहजाद आलम महुआडांड़ रविवार को डाल्टनगंज धर्मप्रांत के संत जोसेफ चर्च महुआडांड़ में सभी ख्रीस्त विश्वासियों ने धूमधाम के साथ ख्रीस्त राजा पर्व मनाया। वही प्रातः 9:00 बजे अंडमान निकोबार के मुख्य अतिथि बिशप विश्वासम सेलवाराज के द्वारा मिस्सा पूजा से पर्व की शुरुआत हुई। मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता बिशप विश्वासम सेलवाराज रहे।

बिशप ने लोगों को अपने संदेश में राजा ख्रीस्त की महानता को बताया। उन्होंने कहा हम जिस राजा को मानते हैं

। वह राजा संसारिक राजाओं से भिन्न हैं। हम उसके बताये मार्ग पर चले। जिसने राजा होते, सेवक बना। बिशप ने आगे तीन बिंदुओं पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा येसु सबके लिए समान है। सबसे बराबर प्रेम करते है।

हमे भी येसु ने जीने के लिए प्रेम का रास्ता दिया है। प्रेम सभी सामाजिक बुराई को दूर कर सकता है। इसलिए अपने जीवन में हम आप सभों से प्रेम करें। येसु ने लोगों की निस्वार्थ सेवा की निस्वार्थ सेवा जाति, धर्म , लिंग नही देखता है।

येसु ने हमे यह उदाहरण दिया है, की हम सभी की सेवा करें अपने आस पास जितने लोग हैं जिन्हें हमारी सेवा की जरूरत है उनकी सेवा करें।

ईमानदार और नम्रता का जीवन हम सभी को जीना चाहिए येसु अपने जीवन में हमेशा नम्रता रहे। अपने शिस्यों का पैर धोकर उन्होंने हमे उदाहरण दिया। उन्होंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया। शोभा यात्रा निकाली गई,

मेले का आयोजन हुआ।

मिस्सा के बाद ख्रीस्त राजा पर्व की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा संत जोसेफ चर्च गेट से निकल, अंबेडकर चौक होते रामपुर, बिरसा चौक, शास्त्री चौक होते हुए शहीद चौक पुनः संत जोसेफ चर्च में एकत्र हुई।

भारी संख्या ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। सभी पल्ली बड़े फादर सुरेश ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यूवाओं से कहा की वे अपने अपने बुलावे को पहचाने और माता पिता से कहा, अपने बच्चों को पुरोहित और धर्मबहन बनने हेतु भेजें।

अंत में सभी उपस्थित लोगों को समारोही आशीष दी गई। इस अवसर पर अंडमान से आये विशिष्ट अतिथि ब्रदर यसिन्त मार्के, प्रेम पाॅल कुलु, विक्की केरकेट्टा, नवनित एक्का, नितिन केरकेट्टा एवं फादर एमके जोश, समीर, सिलबिरयुस सहित अन्य कई

फादर और सिस्टर के साथ उप प्रमुख अभय मिंंज, सुरेन्द्र मुकुल कुजूर उर्फ चुन्ना, सिकरू कुजूर, प्रदीप कुजूर, प्रदीप मिंंज, संदीप कुजूर, प्रचार आंनद, प्रतरिक केरकेट्टा, अजीत पाल कुजूर। रिटायर फौजी संघ ,आदिवासी युवा जाग्रति मंच

, महिला जाग्रति मंच के सदस्यों ने शोभा यात्रा को इस सफल बनाने में अपना योगदान दिया। शोभा यात्रा के दौरान अंबेडकर चौक स्थित प्रखंड कांग्रेस कमिटी के ओर से स्टोल लगाकर बिस्कुट और पानी की व्यवस्था कि गई थी।

पल्ली परिसर में ख्रीस्त पर्व में मेला का आयोजन किया गया था। दुकाने लगाई गई। मेला में ईसाई समुदाय के अलावा अन्य लोगो ने भी खरीदारी कि मेला में गन्ना की खूब बिक्री हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular