अनामिका भारती।लोहरदगा:भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर आइटीडीए परियोजना निदेशक नीलम सुषमा सारेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल,

जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज समेत अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने भी माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।





