spot_img
Homeलाइफस्टाइलनारी सम्मान ग्रुप ने असहाय महिलाओं के बीच किया कंबल का वितरण।

नारी सम्मान ग्रुप ने असहाय महिलाओं के बीच किया कंबल का वितरण।

अनामिका भारती।लोहरदगा:नारी सम्मान ग्रुप, थाना रोड, लोहरदगा अपने नाम को सार्थक करते हुए असहाय और अंकिचन महिलाओं को सम्मानित जीवन व्यतीत करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में सदर प्रखंड के कुटमु जेलखाना गाँव में ग़रीब और अशक्त लोगों के बीच जाकर महिलाओ को कंबल और मोजों का वितरण किया।उनके साथ दुःख दर्द साझा कर उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया ।

साथ ही बिस्कुट, मिठाई, समोसे आदि का भी वितरण किया। ग्रुप की अध्यक्षा रचना राय ने कहा कि इस तरह के कार्य से आंतरिक सुकून मिलता है

तथा इन महिलाओं का आशीर्वाद भी मिलता है। हमलोग इसी तरह आशीर्वाद और प्रोत्साहन से और भी समाजसेवा के कार्य के लिए प्रेरित होते हैं।मौके पर ग्रुप की अर्चना सेनगुप्ता, नीलम, संगीता गुप्ता, मुम्ता पाण्डेय ,मंजू सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular