spot_img
Homeरेलवेझा0वि0स ने रेल मंत्री के नाम नव सूत्री मांग सौपा।

झा0वि0स ने रेल मंत्री के नाम नव सूत्री मांग सौपा।

आकाश कुमार।चंदवा में झारखंड विकास समिति के द्वारा टोरी जंक्शन में घोर अपेक्षा को लेकर रेल मंत्री के नाम टोरी जंक्शन रेलवे परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार को नव सूत्री मांग सौपा। जिसमें कहा गया कि धनबाद रेल खंड में टोरी जंक्शन एक ऐसा जंक्शन है जो झारखंड राज्य ही नहीं पूरे देश भर में अपनी पहचान बनाई हुई है।

परंतु यहां के लोगों के लिए कोई सुविधा रेल प्रशासन नहीं किया है। आज भी टोरी जंक्शन के पूर्वी भाग पर आर,ओ,बी निर्माण करना टोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अभिलंब चालू करना, टोरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे फाटक के पास अंडर पास को चालू करना यदि यह अंडर पास सफल नहीं हुआ तो नए अंडरपास का निर्माण करना, टोरी शिवपुरी रेल लाइन पर सवारी गाड़ी चलाना,वन्दे भारत एक्सप्रेस को टोरी जंक्शन पर ठहराव को लेकर सुनिश्चित करना, टोरी रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था करना, टोरी रांची मेमू सवारी गाड़ी को रोजाना फेर बढ़ाना,चंदवा शहर की ओर रेल टिकट को लेकर काउंटर खोलने और टोरी स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर पांच तक बने हुए फुट ओवर ब्रिज का विस्तार करना, यह जो 9 सूत्री मांग झारखंड विकास समिति के द्वारा किया गया है।

यह टोरी जंक्शन के लिए अति आवश्यक है आज के समय में टोरी जंक्शन पर देश के अनेक राज्यों में यहां से आने जाने वाले यात्रीगण आते और जाते हैं। उसके साथ ही कोयले के क्षेत्र में रेल से कोयला ढुलाई होकर देश के अन्य राज्यों में ले जाया जाता है और टोरी जंक्शन पर हर महीने करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है।परंतु देश के रेल मंत्री तथा मंत्रालय का कोई इस जंक्शन पर ध्यान नहीं होने के कारण अभाव बहुत है। यह सभी मांगों को धनबाद के डीआरएम के द्वारा अभिलंब मंत्रालय में भेज कर कार्य कराने का कार्य किया जाए। ज्ञापन देने वाले में रवि कुमार दे सत्येंद्र प्रसाद यादव संदीप कुमार प्रमोद साहू प्रेम प्रकाश गुप्ता महेंद्र उरांव विश्वजीत कुमार रामवृक्ष प्रजापति विशाल यादव कृष्णा साहू बनवारी प्रसाद साहू सुरेश प्रसाद साहू प्रमोद साहू मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू अनिल कुमार साहू समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular