spot_img
Homeराजनितिहरिकृष्ण सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपाइयों में हर्ष, मंडल...

हरिकृष्ण सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपाइयों में हर्ष, मंडल अध्यक्ष ने दी बधाई

पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह को टिकट मिलने पर हमें बहुत खुशी है । सुनेश्वर सिंह

मनिका विधानसभा में भाजपा जीत की सुनिश्चित है- मंडल अध्यक्ष

रामदयाल यादव गारू:-मनिका विधानसभा से पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह को टिकट मिलने पर गारू मण्डल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह और गारू मण्डल महामंत्री संतोष यादव ने बधाई दी है। दोनों नेताओं ने पूर्व विधायक हररिकृष्ण सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि यह पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है सुनेश्वर सिंह ने कहा, “पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह को टिकट मिलने पर हमें बहुत खुशी है। हम उनकी जीत के लिए पूरी तरह से समर्थन करेंगे।” संतोष यादव ने कहा, “पूर्व हरेकृष्णा सिंह एक मजबूत नेता हैं और उनकी जीत विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व क्षमता और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी कार्यकर्त्ताओं में उत्साह का माहौल है।हरिकृष्ण सिंह ने कहा की टिकट मेरा नहीं क्षेत्रवासियों का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular