spot_img
Homeराजनितिसदस्यता अभियान को महापर्व की तरह मनाएं:सचिन साहू।

सदस्यता अभियान को महापर्व की तरह मनाएं:सचिन साहू।

अनामिका भारती।लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी की नगर बैठक अटल भवन में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा की 22 दिसंबर से 14 जनवरी तक सदस्यता महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया है । 22 दिसंबर को सदस्यता महापर्व का विधिवत शुभारंभ होगा और 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता अभियान संयोजक अजय पंकज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनौतियों को अवसर में बदलने का हुनर जानते हैं। यह सदस्यता महापर्व, पार्टी को मजबूत और संघर्षशील बनाने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने कहा कि भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम अभियान नहीं बल्कि संगठन महापर्व है। भाजपा संगठन महापर्व अन्य पर्व की तरह अपने परिवार के साथ मानती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति एसटी मोर्चा के सदस्य लक्ष्मी भगत ने कहा कि झारखंड से लोकतंत्र विरोधी, राष्ट्रीय विरोधी, विकास विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए भाजपा के संघर्षशील और मजबूत संगठन को निरंतर गति देनी है।

नगर सदस्यता अभियान संयोजक बिंदिया देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और हम हर एक परिवार को मजबूती के रूप में देखना चाहते हैं। सत्यम कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण रूप से लग जाए और पार्टी को मजबूत बनाएं। अभियान नगर सहसंयोजक अशोक कांस्यकार ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को महापर्व की तरह मनाना है। सहसंयोजक सरस्वती देवी ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी को मिलजुल कर कार्यक्रम को सफल बनाना है। मौके पर उपस्थित संजय शर्मा, शंभू ठाकुर, रामलाल उरांव, ज्ञानेश कुमार गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular