spot_img
Homeराजनितियुवा कांग्रेस आईवाईसी को-ऑर्डिनेटर ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर के लिये चलाया...

युवा कांग्रेस आईवाईसी को-ऑर्डिनेटर ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर के लिये चलाया जनसंपर्क अभियान।

अनामिका भारती:लोहरदगा:13 नवम्बर को आगामी विधानसभा चुनाव में लोहरदगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में जनता को वोट के अपील के लिए झारखंड आईवाईसी को-ऑर्डिनेटर फरीद अहमद एवं युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष फारूक हुसैन के नेतृत्व में लोहरदगा विधानसभा अंतर्गत लोहरदगा नगर में विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान के तहत घर–घर से मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के लिए वोट का अपील किए इस मौके पर युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सभी ने घर घर में कांग्रेस पार्टी का पर्चा देकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के क्रम संख्या 3 में वोट देने का अपील किए। मौके पर आईवाईसी को-ऑर्डिनेटर फरीद अहमद ने कहा कि युवा कांग्रेस का मुहिम हर घर खटाखट,पंचायत चलो अभियान एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन की सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा।झारखंड सरकार और लोहरदगा विधानसभा के विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक एक जनता के घर तक पहुंच रहा है जिसका लाभ सीधे जनता ले रही है। मौके पर फहद अंसारी, कैश अंसारी, फहद खान, अब्दुल कादिर, फैयद अंसारी, फरीद अंसारी, सकलेन अंसारी, तालिब इकबाल, शाद गौहर, बंटी, सैफ , तोसिफ अंसारी, सिप्थान, राजा, जफर अंसारी आदि उपस्थिति थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular