अनामिका भारती लोहरदगा/कुडू :आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने आज तक विभिन्न मलाईदार पदों पर रहते हुए केवल अपने परिजनों और अपने इर्द गिर्द के चाटुकारों का ही भला किया है और जनता जनार्दन को छलने का काम किया है। इस विषय को लेकर उन्होंने जनता की ओर से रामेश्वर उरांव से प्रश्न पूछे हैं,की वर्तमान महाठगबन्धन की सरकार में वित्तमंत्री जैसे पद पर रहते हुए लोहरदगा में बाईपास सड़क के लिए क्या प्रयास किए, आखिर बाईपास सड़क पिछले पांच वर्षों में क्यों नहीं बनी?लोहरदगा जिले का कुड़ु प्रखण्ड पिछले दो वर्षों से पानी की भीषण समस्या से जूझ रहा है, आपके द्वारा इस विषय पर क्या प्रयास किया गया?आप आदिवासी मूलवासी की बात करते हैं परन्तु क्या आप और आपके परिवार के लोग लोहरदगा विधानसभा चुनाव में यहां मतदान कर सकते हैं ?आप के यहां से विधायक रहते हुए लोहरदगा को आपके प्रिय समुदाय ने दंगों की आग में झोंका, जिसमें आपके अपने आदिवासी भाईयों को भी क्षति हुई परन्तु आपके द्वारा दंगाइयों की रक्षा की गई और सच का रिपोर्ट करने वाले डीएसपी और एसडीओ का जबरन स्थानांतरण क्यों करवाया गया?कुड़ु में रेफरल अस्पताल वर्षों से लगभग बेकार स्थिति में पड़ा हुआ है आपने उसे बनवाने के विषय में क्यों नहीं सोचा?क्या आप केवल मांदर बाँट कर जनता से वोट लेना चाहते हैं, जैसे पहले से कांग्रेस पार्टी हड़िया दारू और नगदी देकर वोट लेने में विश्वास करती है?इन प्रश्नों को पूछते हुए लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने कहा कि यदि इतने सारे विषयों पर वर्तमान प्रत्याशी सह मंत्री फेल हैं तो वह किस मुँह से जनता के सामने वोट मांगने को खड़े हैं? इतने विषयों पर फेल होने पर आपको नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए परन्तु आप फिर चुनाव में खड़े हो गए हैं। उक्त विषय की जानकारी आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव लाल गुडू नाथ शाहदेव के द्वारा प्राप्त हुई।
Our Visitor
0
3
9
1
0
9
Views Today : 12
Total views : 51161