spot_img
Homeराजनितिमनिका विधानसभा में कांग्रेस की हुई प्रचंड जीत,इस बार कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र...

मनिका विधानसभा में कांग्रेस की हुई प्रचंड जीत,इस बार कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने कई मिथकों को तोड़ा,और बने दोबारा विधायक।

महुआडांड़ सहजाद आलम महुआडांड़ मनिका विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने भारी मतों से विजय हासिल की। पूरे मनिका विधानसभा में जश्न का माहौल बना हुआ है। चुनाव से पहले लोगों में कई तरह का चर्चा था कि मनिका विधानसभा में कभी भी दोबारा कांग्रेस का विधायक नहीं रहा। कांग्रेस के बहुत सारे लोग नाराज है। लेकिन सारे मिथकों को तोड़ते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह यह साबित कर दिया दोबारा विधायक भी बन जा सकता है जो कांग्रेस के लोग नाराज थे उसे भी जोड़ा जा सकता है।

इस बार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मुनेश्वर उरांव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में कूदे थे लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ पाया। अंतिम क्षणों में लोगों ने कांग्रेस को ही अपना समर्थन दिया। मनिका विधानसभा के सभी क्षेत्र के लोगों ने खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के पक्ष में अपना वोट किया और दोबारा उन्हें इस पद पर सुशोभित किया। चाहे जिस प्रखंड की बात करें चाहे वह मनिका बरवाडीह,गारू हो या महुआडांड़ सभी स्थान के नेता एवं कार्यकर्ताओं जी तोड़ मेहनत किया अलग-अलग तरीके से मेहनत कर अपना सराहनीय योगदान किया। और अंततः मनिका विधानसभा में फिर से रामचंद्र सिंह को अपना विधायक चुना।

मनिका विधानसभा का इतिहास।

वर्ष 1972 में मनिका विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ था। 1972 में झमन सिंह कांग्रेस से विधायक बने थे।वहीं, यमुना सिंह 1977,1980, 1985 व 1990 तक लगातार चार बार विधायक रहे।1995 में राजद के रामचंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया। वहीं, वर्ष 2000 में यमुना सिंह ने भाजपा से लड़ कर रामचंद्र सिंह को हरा दिया।फिर 2005 के चुनाव में राजद से रामचंद्र सिंह ने भाजपा के यमुना सिंह को हरा कर इस सीट पर कब्जा कर लिया। वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा ने पांच बार विधायक रहे यमुना सिंह का टिकट काट कर नया चेहरा पर दांव खेला. हरिकृष्ण सिंह को टिकट दिया। वे वर्ष 2009 के बाद 2014 तक विधायक रहे। 2019 में कांग्रेस के रामचंद्र सिंह यहां से विधायक चुने गये। वर्ष 2019 में मनिका विधानसभा सीट पर 52 साल बाद कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था।

विधानसभा बनने के बाद कई बार विधायक रहे रामचंद्र सिंह।

पहली बार 1995 में राजद से चुनाव लड़कर रामचंद्र सिंह विधायक बने‌।दुसरी बार भी 2005 राजद से ही चुनाव लड़ें और विधायक बने।तीसरी बार 2019 वे कांग्रेस में शामिल हुए और चुनाव लड़कर जीत हासिल की।और अब चौंथी बार भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर रामचंद्र सिंह यहां से विधायक चुने गये।इस तरह से कांग्रेस में आने के बाद दुसरी बार मनिका विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र सिंह विधायक बने‌ हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular