अनामिका भारती लोहरदगा:भारत की जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी के उस बयान की घोर भर्त्सना की है, जिसमें उन्होंने भाजपा नेत्रि सीता सोरेन के विरुद्ध अमर्यादित तथा घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।भाजपा नेता ने कहा है
की डॉक्टर इरफान अंसारी एक गैर जिम्मेदार,नौटंकी बाज तथा अनर्गल प्रलाप करने वाले नेता रहे हैं, वह कांग्रेस के विधायक हैं,और कांग्रेस महिलाओं के सम्मान तथा उनके विकास के लिए कभी भी कुछ नहीं किया, महिला सशक्तिकरण का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस इरफान जैसे नेताओं को संरक्षण प्रदान करती है, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के उन्नति तथा समाज के सभी क्षेत्र में उनके समान सहभागिता के लिए कृत् संकल्पित रही है ,झारखंड की महिलाएं इस तरह के अपमानित करने वाले बयान का जवाब मतदान के माध्यम से अपनी शक्ति दिखाएंगी, और कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद गठबंधन को करारी शिकस्त देने का कार्य करेगी।
