अनामिका भारती।लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज जिले के कोर्ट कंपाउंड अधिवक्ता भवन में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान मे बढ़ चढ़कर लोगों ने भाग लिया। सदस्यता अभियान एक महापर्व अभियान के तरह मनाया जा रहा है जिसमें लोगों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया जा रहा है।
सदस्य बनने के लिए 8800002024 डायल करें।सदस्यता अभियान चलाने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू,भाजपा नेता रिपु सूदन, नगर प्रभारी नवीन कुमार टिंकू, अभियान सहसंयोजक अशोक कांस्यकार, भाजपा नेता चंदन गोयल, प्रभ्रुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पांडे, भाजपा नेता देवाशीष कार, तरुण देवघरिया, आदि भाजपा नेता गण उपस्थित थे।