अनामिका भारती लोहरदगा विधान सभा अंतर्गत 324 बूथों के बूथ अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को बक्शीडीपा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने की। इस मौके पर लोहरदगा विधानसभा के प्रवासी सह पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद दशरथ तिर्की विशेष रूप से मौजूद थे। वही प्रशिक्षक चन्दन यादव एवं आदर्श सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि झारखंड विधानसभा का अधिसूचना जारी होते ही चुनावी प्रकिया शुरू हो गई हैं। प्रत्याशियों की नामंकन और स्कूटनी का कार्य भी पूर्ण हो चुकी हैं। प्रथम चरण में 13 नवम्बर को मतदान होना है। और इस चुनाव में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत सुनिश्चित करने हेतु हर एक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर पूरी ईमानदारी के साथ लगने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए काफी महत्वपूर्ण यह चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राज्य गठबंधन की सरकार झारखंड वासियों को छलने का कार्य किया है। युवा, महिला तथा आदिवासी सही समाज के हर वर्ग के लोगों को ठगा है। ना तो जनआकांक्षाओं को पूरा किया और ना ही चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को ही पूरा किया है। झारखंड की जनता अब परिवर्तन चाहती है और निश्चित तौर पर राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। मौके पर लोहरदगा विधानसभा के प्रवासी से पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद दशरथ तिर्की ने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया साथ ही कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के तर्ज पर बूथ जीतेंगे तो निश्चित तौर पर लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी और आम जनता को हेमंत सोरेन सरकार की कुशासन से भी मुक्ति मिलेगा। बैठक सह कार्यशाला कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस ने की। इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार ने की , कार्यक्रम में मंत्री मिथुन तमेड़ा, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो, विवेक चौहान, विश्वजीत भारती, राजकुमार मुंडा, राजेंद्र महतो, सचिन सिंघानिया, कृष्णासुधीर उरांव , संतोष तिग्गा, नागेन्द्र महतो, शत्रुघ्न साहू, सूरज कुमार, प्रदीप सिंह, विनय उरांव,रामचरण साहू,मुला उरांव,जगलाल रविदास, अशोक उरांव,सुखना उरांव,बिनू राम,सुखरू उरांव, प्रमोद कुमार राणा,मोदी,श्रवण मुंडा,नीधिकांत प्रसाद ,मोहन साहू,मनोज उरांव, प्रताप राम, बबलू सिंह,जतरू भगत,प्रसाद,सुनील लोहरा, प्रवीण कुमार सिंह, लगनू नागसिया, विनय उरांव, विश्वनाथ सिंह,सुनील महली सहित लोहरदगा विधानसभा के विभिन्न बूथों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।
