spot_img
Homeराजनितिभाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान व संविधान गौरव दिवस अभियान की...

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान व संविधान गौरव दिवस अभियान की सफलता पर हुई चर्चा।

समावेशी विकास, सशक्तिकरण एवं प्रगति डॉ अम्बेडकर की विरासत:मनीर उरांव।

संवाददाता:लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान तथा संविधान गौरव दिवस अभियान के संयोजकों के साथ बैठक आहूत की गई। आयोजित इस बैठक में जिले में संचालित सदस्यता अभियान की अधतन स्थिति की जानकारी लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने सदस्यता अभियान में गति लाते हुए काहे किया अभियान आगामी 31 जनवरी तक संचालित किए जाएंगे। बैठक में संविधान गौरव दिवस अभियान के तहत जिला एवं प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ में विचार विमर्श करते हुए तिथि निर्धारित की गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार रहे हैं। वे एक दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और विद्वान थे, जिनके योगदान ने आधुनिक भारत को आकार दिया। बाबासाहेब ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित लोकतांत्रिक ढांचे की नींव रखी। वही कांग्रेस ने हमेश डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1952 और 1954 के चुनावों में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई साथ ही तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू सरकार में मंत्री रहते हुए भी डॉ. अंबेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की प्रमुख समितियों से बाहर रखा गया। मनीर उरांव ने कहा कि भाजपा ने सदैव डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। इस क्रम में भाजपा ने बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया।पीएम मोदी ने नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की, जो शोध और सामाजिक- आर्थिक बदलाव के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है।भाजपा समर्थित सरकार ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ ही, 1990 में संसद में उनका चित्र स्थापित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि माह का अंतिम रविवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने के कारण इस बार पीएम की मन की बात कार्यक्रम 19 जनवरी को जिले के सभी बूथों पर सुना जाएगा। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया जायेगा। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष अजय पंकज, धीरज प्रसाद साहू, दिलीप पटनायक, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती, अशोक साहू, सचिन कुमार साहू, राजकुमार मुंडा, सुरेश बैठा, विवेक चौहान सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular