spot_img
Homeराजनितिभाजपा का हर एक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित:मनीर उरांव।

भाजपा का हर एक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित:मनीर उरांव।

अनामिका भारती।लोहरदगा: भाजपा ने सोमवार से जिले में स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की, जिसकी पहली कड़ी ऐतिहासिक देवस्थल सूर्य मंदिर प्रांगण की सफाई से हुई। इस अभियान का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना है, बल्कि आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार समाज की नींव रखना भी है। यह अभियान 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक जिलेभर के मंदिरों, मठों, अस्पताल परिसरों, तालाबों, नदियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज एक जन आंदोलन बन चुका है और भाजपा कार्यकर्ता इसे निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। जिला उपाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।” उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों जिला, मंडल, बुथ स्तर तक से अपील की कि वे इस अभियान को पूरी गंभीरता से लें और इसे जनसहभागिता से सफल बनाएं। जिला महामंत्री पशुपति पारस ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि संस्कार और समाज के प्रति सेवा भाव है। सफाई अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूर्य मंदिर परिसर की सफाई कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी ने मिलकर झाड़ू थामा, कचरा उठाया और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि आम नागरिकों को भी इस अभियान में जुड़ने और अपने आसपास की सफाई रखने का आग्रह किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि जब समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे, तभी सच्चे अर्थों में स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है।

भाजपा कार्यकर्ता पवन तिग्गा ने कहा कि यह विशेष स्वच्छता अभियान जिले में आने वाले दिनों तक जारी रहेगा और विभिन्न स्थानों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ता साफ-सफाई कर जन-जागरूकता फैलाएंगे। पार्टी का यह कदम न सिर्फ स्वच्छता के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक समर्पण और सेवा भावना को भी मजबूत करेगा। मौके पर उपस्थित समाजसेवी गुड्डू प्रसाद, भाजपा कार्यकर्ता चंदन गोप, शुभम गुप्ता, मनोज कुमार, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular