spot_img
Homeराजनितिबीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने एनडीए गठबंधन में सीटों...

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा का किया स्वागत

गठबंधन सरकार के शासनकाल में राज्य का निरंतर विकास होता रहा है।

कहा,एनडीए गठबंधन पर झारखंड की जनता हमेशा से भरोसा तथा विश्वास प्रकट करती रही है।

अनामिका भारती ब्यूरो चीफ लोहरदगा संवाददाता:लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि एनडीए गठबंधन पर झारखंड की जनता हमेशा से भरोसा तथा विश्वास प्रकट करती रही है,गठबंधन सरकार के शासनकाल में राज्य का निरंतर विकास होता रहा है। वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है, कांग्रेस राजद तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की तिकड़ी ने राज्य को केवल लूटने का कार्य किया है ,उग्रवाद ,भ्रष्टाचार ,महिलाओं पर अत्याचार तथा किसानों का शोषण इस शासन के कार्यकाल में अपने चरम पर पहुंच गया है। इस सरकार के शासन में झारखंड की अस्मिता खतरे में है यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है ।रोटी, बेटी और माटी को बचाने के लिए एनडीए गठबंधन पूरी तरह संकल्पित है।

गठबंधन सरकार के शासनकाल में राज्य का निरंतर विकास होता रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular