spot_img
Homeराजनितिबाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में...

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लातेहार में हुआ पुतला दहन, ।

कार्यक्रम में जुटे सैकड़ो लोग ।

आकाश कुमार लातेहार।लातेहार झारखंड मुक्ति मोर्चा की लातेहार इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देशानुसार जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऊपर संसद में अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनरों के साथ जिला समाहरणालय के समीप पहुंचे और वहां सार्वजनिक रूप से अमित शाह जी का पुतला दहन का कार्यक्रम हुआ। मीडिया से बात करते झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता अरुण दुबे ने बताया कि भारतीय संविधान के रचयिता और देश में एक मजबूत लोकतंत्र के स्थापना में अपना अहम योगदान देने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समाज के सभी वर्गों में सम्माननीय हैं, लेकिन देश के इतने ऊंचे ओढ़ पर विराजमान और खुद केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा देश की संसद में बाबासाहेब के लिए इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल यह देश और झारखंड राज्य कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

दूरभाष पर बात करते हुए जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में महागठबंधन की लोकप्रिय सरकार है और झारखंड प्रदेश हमेशा से अपने अमर शहीदों और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों का सम्मान करते रहा है और इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ यहां के जनसमुदाय और सभी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है, इसी के फलस्वरुप आज उनके निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की लातेहार इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन किया है और आने वाले दिनों में भी लातेहार के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता इस विषय पर अपनी आवाज मुखरता के साथ बुलंद करते रहेंगे|

RELATED ARTICLES

Most Popular