अनामिका भारती:लोहरदगा:विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी (पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय पदाधिकारी व चतुर्थ पदाधिकारी) का प्रशिक्षण रविवार को सीएम जिला उत्कृष्ट हिंदु उच्च विद्यालय में प्रारंभ हो गया। प्रथम पाली में 382 और द्वितीय पाली में 284 मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में आइटीडीए परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 72-लोहरदगा (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र समेत 14 असिस्टेंट लेवल मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को उनके दायित्व, सेक्टर पदाधिकारी द्वारा पोलिंग पार्टी, रिटर्निंग ऑफिसर व जिला निर्वाचन पदाधिकारी के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में किये जाने वाले कार्य की विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी गई। पदाधिकारियों को बताया गया कि निर्वाचन कार्य एक बहुत ही संवेदनशील कार्य है
जिसे अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाता है। पदाधिकारियों का कार्य मतदान के पूर्व, मतदान दिवस और मतदान के उपरांत सभी समय होता है। सभी मतदान केंद्रों के पहुंच पथ की जानकारी, मतदान केंद्र में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं की जानकारी होनी चाहिए। अगर नहीं है तो उसकी जानकारी दी जानी चाहिए। मतदाताओं निर्भीक होकर मतदान कराने में सभी पदाधिकारी के कार्यों की जानकारी दी गई। मतदान दिवस के पूर्व मतदान के लिए प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, मतदान सामग्री की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चिता जैसे कार्यों की जानकारी दी गई। मतदान के दिन किसी ईवीएम या वीवीपैट में खराबी आने पर आवश्यक कार्रवाई, समय समय पर रिटर्निंग ऑफिसर को विभिन्न रिपोर्ट भेजे जाने समेत अन्य विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों को दी गई। साथ आवश्यक प्रारूप में रिपोर्ट दिए जाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।पोस्टल बैलेट से मतदानप्रशिक्षण में शामिल हुए पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने पोस्टल बैलेट के जरिये अपना मतदान किया। प्रशिक्षण केंद्र में इसके लिए कुल 3 पोस्टल वोटिंग सेंटर बनाये गए हैं।प्रशिक्षण 05 नवम्बर तक चलेगा और साथ-साथ पोस्टल बैलेट से वोट भी प्रतिदिन होगा।प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे 5.30 बजे तक संचालित किया जा रहा है।