spot_img
Homeराजनितिपार्टी के मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता को सक्रिय होकर करना होगा...

पार्टी के मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता को सक्रिय होकर करना होगा कार्य: सुखदेव भगत।

गुजरात में तीसरे दिन सांसद सुखदेव भगत अनेक स्थानों में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

अनामिका भारती।लोहरदगा:गुजरात दौरा के तीसरे दिन लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर श्री सुखदेव भगत कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज गुजरात में कई स्थानों में कांग्रेस जनों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बने उसके लिए आज संगठन का जमीनी हकीकत क्या है संगठन के लोगों एवं संगठन की क्या गतिविधियां है

उसको जानने आए हैं ।श्री भगत ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि जिला कमेटी को ज्यादा शक्ति दिया जाए साथ ही साथ वैसे लोगों का चयन करना है जो पार्टी के लिए समर्पित एवं सक्रिय हो। राहुल गांधी की यह सोच से पूरे गुजरात में कांग्रेसन काफी उत्साहित है। श्री भगत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अपने जिम्मेदारी तय करना होगा तथा पूरी तन्मयता के साथ पार्टी में काम करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाला कल राज्य में कांग्रेस का होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular