spot_img
Homeराजनितिनीरू शांति भगत होंगी एनडीए की प्रत्याशी।आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश...

नीरू शांति भगत होंगी एनडीए की प्रत्याशी।आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने की घोषणा।

आंदोलनकारी और स्वतंत्रता सेनानियों की धरती रही है

ब्यूरो चीफ़ अनामिका भारती:लोहरदगा:लोहरदगा से एनडीए की प्रत्याशी नीरू शांति भगत घोषित की गई है। बीजू पाड़ा के स्मार्ट बैंक्विट हॉल में आयोजित चूल्हा प्रमुख एवं ग्राम प्रभारी की बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने घोषणा की ।लोहरदगा विधानसभा सीट से आजसू की प्रत्याशी नीरू शांति भगत की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि लोहरदगा आजसू की पारंपरिक सीट है और यह आजसू की ही रहेगी।लोहरदगा आंदोलनकारी और स्वतंत्रता सेनानियों की धरती रही है।यह धरती आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक देश और राज्य की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया है।हम फिर से एक नया इतिहास लिखेंगे। उसके लिए आप सभी लोगों को कमर कस कर तैयार रहना होगा, और इस विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को जीताकर राज्य की तस्वीर बदलने का कार्य किया जाएगा।आज हमारी सरकार के द्वारा शुरू किया गया महिलाओं के योजनाएं बंद है।युवाओं के लिए शुरू की गई योजनाएं समाप्त कर दी गई है। इन सबों को फिर से शुरू किया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि स्वर्गीय कमल किशोर भगत के द्वारा विधानसभा में सरना कोड का मामला उठाया गया था। उसका साथ अगर कोई देता तो मामला आगे बढ़ता और आज तक यह मुद्दा हल हो गया होता। परंतु कांग्रेस सिर्फ मुद्दा बनाकर वोट लेना जानती है, कुछ करना नहीं। हम सब आंदोलन के उपज हैं ।झारखंड के दर्द को हम समझते हैं।इसलिए जब तक आजसू नहीं आ जाती झारखंड का संपूर्ण विकास नहीं हो पाएगा। एनडीए लोहरदगा विधानसभा सीट नीरू शांति भगत को मिलने के बाद उन्होंने कहा की स्वर्गीय कमल किशोर भगत के सपनों को पूरा करने का कार्य करूंगी। आजसू आंदोलनकारीयों की पार्टी है आगे भी एक नई आंदोलन की शुरुआत की जाएगी जो विकास का आंदोलन होगा, लोहरदगा को एक नई दशा और दिशा देने का कार्य शुरू की जाएगी ।इसके लिए सुदेश महतो के साथ बैठकर पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जीतने के साथ ही उन योजनाओं पर कार्य शुरू की जाएगी। 22 अक्टूबर दिन मंगलवार को एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगीं। जिसमें एनडीए के सभी घटक दलों बीजेपी ,यूनाइटेड जनता दल ,एल जी पी(आर)के सभी माननीय जिला अध्यक्ष जिला के सभी पदाधिकारी प्रखंड के सभी पदाधिकारी पंचायत के सभी पदाधिकारी सभी विंग पदाधिकारी से आग्रह होगा कि वह इस नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक जूटता का परिचय दें। और इस चुनावी समर को हम साथ मिलकर जीते तथा राज्य में एनडीए की सरकार बनाएं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव सह लोहरदगा विभानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह ,केंद्रीय सचिव एवं चान्हो जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी, गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ,लोहरदगा विधानसभा सह प्रभारी लखन साहू, लोहरदगा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, लोहरदगा एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत, मुख्य संयोजक कवलजीत सिंह, केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, केंद्रीय सचिव अरविंद यादव ,केंद्रीय महासचिव अंजू देवी, केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव ,महेंद्र महतो, बबलू महतो, बुद्धिजीवी मंच के दिलीप साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता साहू ,मालती टोप्पो, युवा मोर्चा जिला संयोजक पवन प्रजापति, नगर अध्यक्ष अशोक साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राजन मेहता गुड्स, प्रसाद राजकुमार यादव प्रदेश संयोजक डॉ लाल मनीष नाथ शाहदेव, भंडरा के दिलीप साहू ,दिलीप यादव, छात्र संघ के आयुष मेहता, जिला प्रवक्ता सागर वर्मा ,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी, जहांगीर आलम, केंद्रीय सदस्य राजू गुप्ता, कुडू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना अग्रवाल पंचम सहदेव, राजेंद्र लोहार, तोहिद कुरैशी ,साजिद कलाल, जहांअरा, सरस्वती देवी, विकास गिरी ,मुनिया उरांव, संजय महतो ,विनोद उरांव ,प्रमोद उरांव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular