spot_img
Homeराजनितिनगर अध्यक्ष चुनाव के निमित्त भाजपा ने की एक महत्वपूर्ण बैठक ।

नगर अध्यक्ष चुनाव के निमित्त भाजपा ने की एक महत्वपूर्ण बैठक ।

राज्य सरकार जनता के साथ विकास के नाम पर कर रही है विश्वासघात: बिंदेश्वर उरांव।

अनामिका भारती।लोहरदगा:भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में अटल भवन में संपन्न हुआ। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करना था। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा के प्रति जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं का समर्पण निरंतर बढ़ रहा है। इस बैठक में विशेष रूप से नगर चुनाव पर्यवेक्षक बिंदेश्वर बेक, नगर चुनाव प्रभारी जगनंदन पौराणिक एवं सह प्रभारी अशोक कांस्यकार उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवं सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ हुआ।

बैठक का कुशल संचालन संकल्प पत्र नगर संयोजक सत्यम कुमार द्वारा किया गया। बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,”यह अटल भवन हमारे प्रेरणा पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की विचारधारा का प्रतीक है और हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना है। भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।”उन्होंने आगे कहा,”आगामी नगर अध्यक्ष चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हमें यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक हो। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।” नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, “यदि हम सब एकजुट होकर कार्य करें, तो न केवल चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेंगे, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाकर जनता का विश्वास भी जीतेंगे। भाजपा का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ हमें हमेशा याद रखना चाहिए।” सचिन साहू के जोशीले संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय श्रीराम” के नारों से अटल भवन को गुंजायमान कर दिया।

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा,”यह अटल भवन हमें यह याद दिलाता है कि हमें अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलते हुए ईमानदारी और निष्ठा से समाज सेवा करनी है। आगामी नगर अध्यक्ष चुनाव में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा से काम करेंगे और भाजपा को एक बार फिर शानदार जीत दिलाएंगे।” कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद”, “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया कि आगामी नगर अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है और कार्यकर्ताओं का यह जोश पार्टी के लिए ऐतिहासिक सफलता का संकेत दे रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। बैठक में दिलीप पटनायक, त्रिवेणी दास, विनोद राय, मदन मोहन पाठक, विमल कांत सिंह, बाल कृष्णा सिंह, विजय कुमार खत्री, ओम प्रकाश गुप्ता, अजय पंकज, राजकिशोर महतो, लक्ष्मी नारायण भगत, निधि कांत प्रसाद, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, विश्वजीत सहदेव, मनीष शिखर, मिथुन तमेडा, पशुपतिनाथ पारस, संजय महतो, अशोक घोष, विजय चंद्रशेखर, मुरलीधर अग्रवाल, विनोद प्रसाद गुप्ता, विक्की कुमार, अनूप वर्मा, अनूप कुमार, सरस्वती देवी, राजेश महतो, शंकर प्रजापति, अमरेश भारती, बाल्मीकि कुमार, संगीता कुमारी, प्रदीप कुमार खत्री, ज्ञानेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, संजय शर्मा, अनूप कुमार महतो, सजल कुमार, मीणा बाखला, संजय कुमार, सुधीर शर्मा, अजय कुमार शाहा, दीपक साहू, सुजद देवघरिया, रामलाल उरांव, प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, बजरंगी प्रजापति, बजरंग करुवा, अक्षय करुवा, विकास प्रजापति, चंदन गोप, मनीष कुमार गुप्ता, दीपक कुमार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular