।झारखंड में पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के संदर्भ में किया विचार विमर्श।संवाददाता:लोहरदगा:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल नई दिल्ली में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत को अपने आवास में बुलाया। दोनों नेताओं ने झारखंड सहित लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी एवं गठबंधन के उम्मीदवार की जीत कैसे सुनिश्चित हो उसके संदर्भ में विचार विमर्श किये। सांसद ने अपने क्षेत्र एवं राज्य में संगठन की क्या स्थिति है। साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार रहा है उन बातो से भी अवगत कराये। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सांसद सुखदेव भगत से कहा कि आप झारखंड के कद्दावर नेता हैं। आपने विकट परिस्थिति में अपने दम पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक वोट से जीत हासिल किए थे। झारखंड में पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बने इसके लिए आपकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ।आप संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी एवं गठबंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करना उनका नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ वे काम करेंगे। झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार एक संवेदनशील सरकार है। यह सरकार सभी वर्गों का विशेष ध्यान दिया है। पुनः झारखंड में इस बार भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसमें कांग्रेसी एवं सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है।
Our Visitor
0
3
9
1
0
1
Views Today : 2
Total views : 51151