टीपू खान बालूमाथ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह समाजसेवी जुनैद अनवर ने कहा की भाजपा का हर दावं उसी पर उल्टा पड़ रहा है।उन्हों ने कहा की भाजपा के इसारे पर केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया गया अपमानित किया गया और उन्हे बे वजह जेल भेजा गया इस से झारखंड वासी काफी आक्रोसित हैं और भाजपा से उसके करतूत का बदला ले रही है यही वजह है की पूरे झारखंड में लोग एक मत हो होकर इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे है इंडिया गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है

अनवर ने कहा की भाजपा के नफरत और धार्मिक उन्माद को भी झारखंड के लोगों ने नकार दिया है भाजपा ने घुसपैठिया का मुद्दा उठा कर झारखंड के आदिवासी और अक्लीयतों को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र किया लेकिन झारखंड में हम साझा समाज में रहने वाले लोग हमेसा एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं हमारा साझा संस्कृति का सुनहरा इतिहास रहा है भाजपा के इस षड्यंत्र को भी झारखंड वासियों ने खारिज कर दिया श्री अनवर ने आगे कहा की भाजपा ने अपने झारखंड के नेताओं का कद बौना बना दिया चुनावी समर में झारखंड के भाजपा नेता कहीं नजर नहीं आ रहे है बाहरी नेता झारखंड चुनाव को हाइजैक कर लिए है जिस से झारखंड की जनता में संशय है की कहीं 2014 की तरह चुनाव जीतने के बाद भाजपा झारखंड की सत्ता किसी बाहरी के गोद में ना डाल दे ऐसे कई कारण है जिस से झारखंड की जनता तेजी से इंडिया गठबंधन की ओर जा रही है पहले चरण में अक्सर सीटें इंडिया गठबंधन को मिल राही है और दुशरे चरण में चुनाव एकतरफा इंडिया गठबंधन के का सैलाब नजर या रहा है
