spot_img
Homeराजनितिझारखंड को लाट साहब नही,जनता का सेवक चाहिए: सुदेश महतो।

झारखंड को लाट साहब नही,जनता का सेवक चाहिए: सुदेश महतो।

अनामिका भारती लोहरदगा: लोहरदगा जिले के बक्शीडीपा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला कार्य समिति की बृहद बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत सुनिश्चित करने के संदर्भ में चर्चा की गई। आयोजित बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो,

भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, राजकिशोर महतो, ब्रजबिहारी प्रसाद, मदन मोहन पाठक, राकेश प्रसाद, लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि इस बार झारखंड प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी। क्योंकि वर्तमान सरकार ने हमेशा लोगों के बीच झूठ परोसने का काम किया है। विकास के बजाय केवल वर्तमान सरकार विपक्ष पर आरोप लगाने का काम किया। इन्होंने कहा की लोहरदगा की जनता अब परिवर्तन चाहती है। हमें एकजुट होकर एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत को लोहरदगा विधानसभा सीट से जीत दिलाना है। उन्होंने लोहरदगा विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पर कटाछ करते हुए कहा कि वे न अच्छे विधायक बने और न बेहतर मंत्री बने। लोहरदगा के जनता अब ऐसे विधायक को सबक सिखाना चाहती है। कहा कि मुझे लाट साहब नहीं चाहिए, हमें सेवक चाहिए। उन्होंने कहा कि आज से हम अभियान शुरू कर रहे हैं। हमें 30 हजार वोट से चुनाव जीतना है। ये फल फ़ूल के संबंध को और गाढ़ा बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा की झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी और हम आजसू के साथ मिलकर विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ करेंगे। भाजपा जो कहती हैं वो करती है।

हम आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाते हैं बल्कि जमीनी स्तर पर काम करते हैं। केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किया है अब इस बार झारखंड प्रदेश की पारी है। वही एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद देकर विजय बनाने की अपील की। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद सह लोहरदगा विधानसभा के प्रवाशी दशरथ तिर्की, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो, ब्रजबिहारी प्रसाद, मदन मोहन पाठक, राकेश प्रसाद चंद्रशेखर प्रसाद आदि ने भी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों से एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर राज्य में एनडीए गठबंधन की बहुमत वाली सरकार बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पशुपतिनाथ पारस तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू ने की। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष अजय पंकज,अनिल उरांव,जिला मंत्री मिथुन तमेड़ा, सजल कुमार, कैलाश महतो, विवेक चौहान, विश्वजीत भारती, राजकुमार मुंडा, राजेंद्र महतो, सचिन सिंघानिया, सरिता देवी, मीना बाखला, भारती सिंन्हा,सामेला भगत,बुद्धन देवी, बिंदिया देवी, सरस्वती देवी, सूरज दसोंधी,लखन उरांव, सुदामा प्रसाद,अमरेश भारती, बाल्मीकि कुमार, मनीष शिखर, प्रकाश नायक, बजरंग उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, विनोद राय, विश्वजीत शाहदेव,नज़ीर आलम खान ,टीपू खान,एवं विभिन्न मंच मोर्चा के अध्यक्ष सहित कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular