spot_img
Homeराजनितिझारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी के0 राजू को, चंदवा प्रखंड कमिटि ने...

झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी के0 राजू को, चंदवा प्रखंड कमिटि ने दी बधाई शुभकामनाए।

आकाश कुमार चंदवा। वरिष्ठ नेता के0 राजू को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी के0 राजू को, चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि के0 राजू 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारी रहे हैं, उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और कुरनूल जिलों के कलेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वे 2013 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े, वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। इनके झारखंड के नए प्रभारी बनने से राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

नए प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व में मजबूती मिलेगी। झारखंड में कांग्रेस को नया रणनीतिक दृष्टिकोण देने के लिए के0 राजू की प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

प्रखंड अध्यक्ष असगर खान के अलावा उन्हें बधाई शुभकामनाए देने वालों में वरिष्ठ नेता रामयश पाठक, निर्मल कुमार भारती, संतोष साहु, मोफिल खान, बाबर खान, श्रीराम शर्मा, गंदरु उरांव, असरफ टेलर, खलील टेलर, रौशन टेलर, एकराम टेलर, रिंकु खान, मो0 छोटु खान, श्रीराम शर्मा, सदाम खान, गंदरु उरांव, रिंकु खान, मो0 शिश आलम, मो0 इम्तियाज , मो0 छोटु, अरुण भारती,अनवर खान, शाबीर आलम, मुकेश सिंह, दामोदर उपाध्याय, छठन राम, गिद्योंन खाखा, नेजाम खान, नजीर खान, बालजी उरांव, सदुल खान, अबरार खान, कैलाश बैठा, मोहम्मद रशीद, सदुल खान, सरवर अंसारी, सागर प्रजापति, कैशर खान, सरफुद्दीन राईन, रफीक मियां, मलीजान खान, नेजावत अंसारी, मनोज पासवान, शुभम केसरी, सुभाष कुमार, मो0 हातिम समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular