अनामिका भारती।लोहरदगा/भंडरा:झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय लाल चंद्रमनी नाथ शाहदेव जी के 13वे पुण्यतिथि के अवसर पर कचमची चौक भंडरा में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल,देवेंद्र साहू, दिलीप साहू,आकाश यादव, पंकज मिश्रा,प्रदीप सिंह, हरि उरांव,प्रतीक्षा सिंह, रितिक शिवांशु,प्रतीक सिंह, लाल रणधीर नाथ शाहदेव, लाल उमाकांत नाथ शाहदेव, राजेश ठाकुर, बालचंद साहू,शिव साहू सहित कचमची के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
