देखिये कौन-कौन हुए JMM में शामिल**रांची।* चुनाव के पहले बागियों के तेवर ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया है। भाजपा चंपाई सोरेन और पार्टी में लाकर जिस बढ़त की उम्मीद लगाये बैठी थी, भाजपा में मची भगदड़ ने उस उम्मीद पर पानी फेर दिया है। सोमवार की रात झामुमो ने भाजपा को एक नहीं, दो नहीं पूरे छह झटके दिये। झामुमो में एक साथ कई पूर्व विधायक और सीनियर नेता शामिल हो गए। भाजपा को छोड़ जो नेता झामुमो में शामिल हुए. उसमें पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ लुइस मरांडी।। एक बड़ा नाम है। वहीं घाटशिला के पूर्व विधायक और भाजपा नेता लक्ष्मण टुडू भी झामुमो में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेता और जमशेदपुर की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मूर्मू ने भी भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो में शामिल हो गई है। उसी तरह से भाजपा नेता बास्को बेसरा, सराईकेला से भाजपा नेता गणेश महली और बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक और युवा नेता कुणाल सारंगी फिर से झामुमो में शामिल हो गये हैं।
Our Visitor
0
3
9
1
0
4
Views Today : 5
Total views : 51154