अनामिका भारती।लोहरदगा:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जय बापू, जय भीम अभियान, संविधान अभियान कार्यक्रम के तहत दिनांक 11/01/2025 को अपराह्न 3.00 बजे से कैरो प्रखण्ड मुख्यालय में पदयात्रा करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी बेला प्रसाद एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवा दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ओबीसी प्रकोष्ठ एससी प्रकोष्ठ एसटी प्रकोष्ठ, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं से निवेदन है कि समय पर उपस्थित होकर पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाएं।