अनामिका भारती लोहरदगा: मंगलवार को लोहरदगा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती पर मनहो चौक स्थित कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती मनाई गई। मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि कार्तिक उरांव ने विषम परिस्थितियों में जंगल से निकल कर लंदन तक का सफर अपनी बुद्धि व कौशल के बल पर तय किया।

उन्होंने बताया कि बाबा कार्तिक उरांव ने सामाजिक उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।जवाहरलाल नेहरू के आह्वाहन पर वापस अपनी मातृभूमि की सेवा करने झारखंड लौट आए और यहां आकर हर एक आदिवासियों की सशक्त आवाज बने। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से आदिवासियों पर होने वाले अन्याय पर अंकुश लगा यहां तक की आदिवासियों की भूमि वापसी, आरक्षण, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना,

ट्राइबल ऑफ प्लान एवं आदिवासियों के धार्मिक पहचान को स्थापित किया। वहीं बाबा कार्तिक उरांव के जयंती पर मनहो चौक में जतरा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,प्रभात भगत, असलम अंसारी,सतदेव भगत,कुलदीप खाखा,मुखिया हिरही,रमेश उरांव एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
