spot_img
Homeराजनितिक्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा:शिल्पी नेहा तिर्की।

क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा:शिल्पी नेहा तिर्की।

संवाददाता:लोहरदगा: शुक्रवार को राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का लोहरदगा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विभाग से संबंधित औचक निरीक्षण के लिए आयी थी।इसी क्रम में लोहरदगा जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लोहरदगा परिषद भवन पहुंचे, जहां लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में मंत्री महोदया का जोरदार स्वागत किया गया, संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों से आए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया, बारी-बारी से लोगों ने मंत्री को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मंत्री महोदया ने कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के संदर्भ में विशेष चर्चा किये और उन्होंने आश्वस्त किया कि लोहरदगा क्षेत्र की जो भी समस्या होगा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा की संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी ,और इस क्षेत्र के विकास के लिए भी मैं प्रतिबद्ध हूं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश सचिव जगदीप भगत,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, उपाध्यक्ष विनोद उरांव, जिला महासचिव सनियारों उरांव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फहद खान, सदरुल अंसारी, जुगल भगत, अनिल उरांव, विनोद सिंह खैरवार, किस्को प्रमुख सुचित्रा भगत, पेशरार प्रमुख सीता देवी, सिंह प्रमुख फुलझरी देवी, सुशीला देवी अमृता उरांव राजमणि उरांव संगीता उराव सुनीता उरांव अनिमा कुजूर, प्रदीप विश्वकर्मा, गुलाम जिलानी, सैफ अहमद, इमरान आजाद अंसारी, नंदकिशोर शुक्ला, गुलाम मुर्तुजा, दीपक ठाकुर, मुनीम अंसारी, तबरेज मिर्धाहा सोहराय उराव विजय उराव, मनौवर आलम, शुभम सहदेव, हरि उरांव, सुखदेव उरांव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular