अनामिका भारती: लोहरदगा:युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असलम अंसारी के नेतृत्व एवं आईवाईसी कॉर्डिनेटर सत्यव्रत दास के द्वारा लोहरदगा विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जा के पर्ची का वितरण किया गया। इस मौके पर जनता के घर घर जा के झारखंड सरकार एवं लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किए गए विकास के कार्यों की जानकारी देने का काम किया गया।
मौके पर असलम अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना ,रोटी,कपड़ा,सड़क,पेंशन, बिजली माफी योजना,कृषि लॉन माफी जैसे अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के हित के लिए रही है ।जिससे सभी जनता स्वीकार कर रही है। सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता का विकास हो रहा है। इन सभी कार्यों से आज जनता इंडिया गठबंधन के हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार को पुनः एक बार फिर से बनाने का कार्य कर रही है। युवा कांग्रेस के द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंच सरकार की उपलब्धियां बताने का कार्य किया जा रहा है

और आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भरी मतों से विजय प्राप्त करेगी।आईवाईसी कोऑर्डिनेटर सत्यवर्ष दास ने कहा युवा कांग्रेस,कांग्रेस पार्टी का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। आज हम सभी युवा साथी एक साथ मिलकर झारखंड के विकास की सरकार हेमंत सोरेन की सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभवन्वित्व सभी जनता से मिलकर फिर एक बार कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की सरकार के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाई जा रहा है, जिसका सीधा लाभ आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में होगा। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद युवा नेता फारूक हुसैन,प्रखंड अध्यक्ष जसीम अंसारी,अर्जुन कच्छप,बहादुर उरांव, समीउल्लाह अंसारी,अफसर अंसारी,दुर्गा उरांव एवं अन्य लोग शामिल थे।