spot_img
Homeराजनितिकांग्रेस ने किया जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मान यात्रा का...

कांग्रेस ने किया जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मान यात्रा का आयोजन।

अनामिका भारती।लोहरदगा/कैरो:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी एवं कैरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मान यात्रा का आयोजन कैरो प्रखंड के नया टोली से होकर उतका तक पदयात्रा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, समेत प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के कई नेता सम्मिलित हुए, सर्वप्रथम नेताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए पदयात्रा प्रारंभ किया गया। पदयात्रा में कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा, और डॉ आंबेडकर और बापू के प्रति सम्मान को लेकर जोरदार नारा लगाते हुए आवाज बुलंद किया।

ग्राम उतका में समापन के पूर्व सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित आम जनता एवं कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान रचियेता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति संसद में दिया गया बयान काफी निंदनीय है भाजपा आरएसएस शुरू से ही देश के संविधान के खिलाफ है और केन्द्र के सत्ता में आने के बाद रह रहकर संविधान को बदलना चाहते हैं

और आम लोगों का संवैधानिक अधिकार छीनना चाहते हैं इस देश के शोषित वंचित दलित आदिवासी अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधकर संविधान हमें गर्व से जीने का अधिकार देता है। डॉ अंबेडकर का अपमान कर भाजपा आरएसएस वाले समय-समय पर अपने मंशा को उजागर करते रहे हैं, हमें पूरे देश में आम लोगों को इस बात से अवगत कराना होगा और उनके चेहरे को बेनकाब करना होगा। सभा में उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए ऐसी ताकतों से आम लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू , जिला अध्यक्ष सुखैर भगत,हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक , मीडिया प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, प्रवक्ता रियाज अंसारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, निश्चित जायसवाल सदरुल अंसारी नंदू शुक्ला, अनीस अहमद, विशाल डुंगडुंग मुजम्मिल अंसारी , जुगल भगत युनुस अंसारी विनोद खैरवार तनवीर गौहर, कुद्दूस अंसारी, संगीता उरांव संतोषी उरांव सुनीता उरांव, राजमणि उरांव रुस्तम अंसारी मुजाहिद अंसारी, असलम अंसारी, रशीद अंसारी सनाउल्लाह अंसारी , इंतखाब आलम, समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular