spot_img
Homeराजनितिकांग्रेस ने अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अन्यायपूर्ण निर्वासन पर...

कांग्रेस ने अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अन्यायपूर्ण निर्वासन पर मोदी सरकार की चुप्पी के खिलाफ निकाला आक्रोशपूर्ण जुलूस।

अनामिका भारती। लोहरदगा :जिला कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव और संगठन शक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन से पॉवरगंज चौक तक अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट पर मोदी सरकार की चुप्पी के खिलाफ आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया । कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी लगाई। नरेंद्र मोदी शर्म करो, विदेश मंत्री इस्तीफा दो, देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

भारतीयों का अपमान करना बन्द करो जैसे नारे बाजी की गई।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉक्टर रामेश्वर उरांव विशेष रूप में उपस्थित थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप सरकार के सामने सरेंडर कर चुके हैं। इनकी विदेश नीति काफी कमजोर और असहाय हो गई है। आज तक प्रवासी भारतीयों के साथ ऐसा क्रूरता व्यवहार कभी नहीं हुआ था। ऐसी घटना से भारतीयों का मनोबल टूटेगा और विश्व भर में भारत की छवि धूमिल हुई है। अफसोस है कि अभी तक नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। केंद्र सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और विदेश मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के अच्छे मित्र हैं। बावजूद प्रवासी भारतीयों के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण निर्वासन की घटना में मूकदर्शक बने हुए हैं।

जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका सरकार के सामने नतमस्तक हो चुकी है। जिस तरह से प्रवासी भारतीयों के साथ हाथ में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगा कर भारत लाया गया यह काफी दुखद और निंदनीय है जिला कांग्रेस कमिटी ऐसी घटना की कड़ी निंदा करती है।इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में आगामी नगर निकाय चुनाव और संगठन शक्तिकरण में विशेष चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर संगठन को सशक्त और मजबूत बनाया जाएगा। नगर निकाय चुनाव सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और आपसी सहयोग,तालमेल के साथ लड़ा जाएगा। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसे मिलकर विजय बनाने का काम करेंगे।कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाजी सकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, उपाध्यक्ष निशित जायसवाल महासचिव शाहिद अहमद बेलू, सदरुल अंसारी, संतोषी उरांव, संदीप कुमार गुप्ता,सेवा दल अध्यक्ष शंभू प्रजापति, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी,एनएसयूआई अध्यक्ष मनौव्वर अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद सिंह खेरवार, जुगल भगत, तनवीर गौहर, अनीस अहमद , कुणाल अभिषेक, आजाद खान, राजू कुरैशी, सोनू कुरैशी, परवेज सिद्दीकी, अनमोल टोप्पो, महावीर उरांव, अर्जुन उरांव, काले उरांव , मोनिका उरांव, स्वाति देवी, पूजा देवी सविता कुमारी, रुस्तम अंसारी, संजर अंसारी,दानिश अली, आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular