अनामिका भारती।लोहरदगा:28 दिसंबर 2024 को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों के द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि

डॉ मनमोहन सिंह आर्थिक सुधारो के जनक थे देश के प्रधानमंत्री के रूप में या फिर नरसिम्हा राव के नेतृत्व में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने हर फैसले से देश को मजबूत किया एक सफल अर्थशास्त्री एक दूरदर्शी राजनेता एक विनम्र विद्वान और एक सौम्य व्यक्तित्व
जिनकी नीतियों ने भारत को विश्व की कतार में लाकर खड़ा किया था उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में राइट टू इनफार्मेशन, राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड, मनरेगा, वन अधिकार कानून, आधार, जमीन अधिग्रहण कानून, महिला सुरक्षा कानून और लोकपाल जैसे कानून लाए

जिन्होंने देश की जनता के अधिकारों को मजबूत किया और जनता के हाथों में ताकत दिया इनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण और आर्थिक समृद्धि के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए वैश्वीकरण एवं आर्थिक उदारीकरण की नीति लाकर देश को वैश्विक आर्थिक मंदी से उबारने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने अपनी सादगी सौम्यता और गरिमामय आचरण से अपने पद की गरिमा को समृद्ध किया, इतिहास डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को एक बेहतरीन प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश सचिव जगदीप भगत, रीना भगत, निशीथ जायसवाल साजिद अहमद चंगू, संदीप गुप्ता, मोहन दुबे प्रदीप विश्वकर्मा,

हाजी सिकंदर सदरुल अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, शंभू प्रजापति, अनीस अहमद जुगल भगत, कुणाल अभिषेक, असलम अंसारी कुद्दूश अंसारी यासीन अंसारी आजाद खान,

रितेश सिंह मुस्ताक अहमद दिनेश गुप्ता, इनामुल अंसारी, राजेश लाल, सोनू कुरैशी नुसरत अंसारी मोबिन अंसारी, सुशीला देवी अमृता उरांव, बबीता देवी,सनियारो उरांव,प्यारी उरांव, राजमुनि उरांव,जगमनी उरांव अनीमा कुजूर,नेहाल अहमद

, मीर हसीबुल, मोहम्मद आजम तबरेज मिरदाहा ,बशीर अंसारी, तुरिया टाना भगत, बरगी टाना भगत, इलियास अंसारी जियाउल अंसारी शाकिर अंसारी रियाज अंसारी, मदन प्रसाद समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।




