spot_img
Homeराजनितिकरवाई,कोटाम और रुद में झामुमो का सदस्यता अभियान जारी :-तौकीर मियां

करवाई,कोटाम और रुद में झामुमो का सदस्यता अभियान जारी :-तौकीर मियां

गारू (लातेहार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के द्वारा करवाई,कोटाम और रुद पंचायत में तीन दिनों से लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान लातेहार जिला संयोजक प्रमुख लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाये गए.इस अभियान में झामुमो नेत्री सह जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, प्रखंड अध्यक्ष तौकीर मियां और रामदेव उरांव मुख्य रूप से शामिल रहे। प्रखंड अध्यक्ष तौकीर मियां ने कहा कि

यह अभियान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने झामुमो की विचारधारा और सरकार की योजनाओं में अपनी आस्था जताई।

इस अवसर पर सैकड़ों नए सदस्यों ने पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular