spot_img
Homeराजनितिएनडीए प्रत्याशी ने खरीदा नामांकन पत्र।लोहरदगा को विकास की एक नई दिशा...

एनडीए प्रत्याशी ने खरीदा नामांकन पत्र।लोहरदगा को विकास की एक नई दिशा देना हमारा लक्ष्य:नीरू शान्ति भगत।

स्वर्गीय कमल किशोर भगत के अधूरे सपनों को पूरा करने के कार्य करेगी

संवाददाता:लोहरदगा:लोहरदगा एनडीए प्रत्याशी के रूप में नीरू शांति भगत ने नामांकन पत्र खरीदा। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए नीरू शांति भगत ने कहा की लोहरदगा में जब से कांग्रेस की विधायक हुए हैं वह मंत्री रहते हुए भी लोहरदगा को बहुत पीछे ले गए। लोहरदगा स्वर्गीय कमल किशोर भगत के कार्यकाल में बहुत तेजी से विकास कर रहा था, लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल भेज कर कांग्रेस ने विधानसभा जीत तो लिया लेकिन लोहरदगा की जनता का दिल नहीं जीत पाई। इस बार जनता सबक सिखाएगी और आजसू पार्टी एनडीए के घटक दलों की सहयोग से सत्ता में आएगी। लोहरदगा विधानसभा जीतेगी और स्वर्गीय कमल किशोर भगत के अधूरे सपनों को पूरा करने के कार्य करेगी। लोहरदगा को विकास की एक नई दिशा दी जाएगी। नामांकन पत्र खरीद में नीरू शांति भगत के साथ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव ,मुख्य संयोजक कमलजीत सिंह, संयोजक महेंद्र महतो, जहांगीर आलम ,सागर वर्मा, बुद्धिजीवी मंच के राजेश शर्मा ,नगर अध्यक्ष अशोक साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राजन मेहता, गुड्डू गुप्ता, नीरज जयसवाल ,भंडरा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप साहू ,सरस्वती देवी, मालती टोप्पो ,अमानत अंसारी, संजीव शर्मा ,राजेंद्र लोहार ,विजय उरांव ,अनीता साहू, पंकज मिश्रा, आकाश यादव ,मनोज गुप्ता ,अवधेश पाठक ,फिरोज खान ,बबली खान, मोइन अंसारी ,आयुष मेहता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular