spot_img
Homeराजनितिएनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित पदयात्रा में उमड़ा सैलाब।

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित पदयात्रा में उमड़ा सैलाब।

यह विशाल जनसमूह की पदयात्रा जीत की मोहर है: सुदेश महतो।

अनामिका भारती:लोहरदगा/ कुडू :कुडू प्रखंड मुख्यालय में भारत पेट्रोल पंप से शुरू होकर विशाल जन समूह का पदयात्रा ब्लॉक चौक में सभा में तब्दील हो गया। यह जनसभा एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के नेतृत्व में किया गया। इस पदयात्रा में भारी भीड़ पहुंची थी। यह पदयात्रा सही मानो में जन सैलाब था। पदयात्रा में नीरू शांति भगत की जीत के विजय घोष करते हुए ब्लाक चौक तक पहुंची थी। ढोल नगाड़ों एवं नृत्य के साथ ऐसा लग रहा था की नीरू शांति भगत यह चुनाव हारी मतों से जीत गई है। पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा एनडीए गठबंधन का यह जन सैलाब बता रहा है की लोहरदगा का मिजाज क्या है। हम यह चुनाव भारी मतों से जीत रहे हैं ।

नीरू शांति भगत लोहरदगा की तकदीर बदलने का काम करेगी ।आजसू और भाजपा यानी एनडीए गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है कि उसने मेहनत की है। वह मेहनत 13 तारीख को वोट में तब्दील होगा और हम जीतेंगे। कार्यकर्ता हमारी रीढ़ है ,हमारे शान है, हमें उन पर गर्व है।

हम कार्यकर्ताओं के बल पर यह किला फतह करेंगे। कार्यक्रम में बीजेपी आजसू के जिला से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और एनडीए के जीत के लिए कमर कस कर तैयार हो गए ।इस बार लोहरदगा से एनडीए की जीत निश्चित होगी। इसी संकल्प के साथ आज का कार्यक्रम खत्म हुआ और लोगों ने नीरु शांति भगत के पक्ष में 13 तारीख को वोट करने की अपील घर-घर जाकर करने की संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्र में गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular