spot_img
Homeराजनितिएक देश एक चुनाव बिल' भारतीय संविधान के मूल अवधारणा को और...

एक देश एक चुनाव बिल’ भारतीय संविधान के मूल अवधारणा को और अधिक सुदृढ़ करेगा:ओमप्रकाश सिंह।

अनामिका भारती।लोहरदगा:गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने एक देश एक चुनाव बिल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने का स्वागत करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के भाजपा सरकार के द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम बताया है, उन्होंने कहा है कि यह भारतीय संविधान के मूल अवधारणा को और अधिक सुदृढ़ करेगा, यह 129 वां संविधान संशोधन विधेयक न्यायिक समीक्षा, संविधान का संघीय चरित्र, तथा संविधान की सर्वोच्चता जैसे सिद्धांतों का पूरा ध्यान रखकर तैयार किया गया है। इस विधेयक के लागू होने से देश के ऊपर हो रहे चुनाव के खर्चों के साथ समय की भी बचत होगी, तथा विकास के कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। उनहोंने विपक्ष पर इस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नकारात्मकता,सरकार के देश को आगे लाने के प्रयासों पर पानी फेरने का कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular