spot_img
Homeराजनितिअटल जी के जीवन का एक-एक क्षण तथा कण राष्ट्र को...

अटल जी के जीवन का एक-एक क्षण तथा कण राष्ट्र को समर्पित था: यदुनाथ पांडेय।

अटल जी भारतीय राजनीति का चमकता सितारा थे:ओमप्रकाश सिंह।

अनामिका भारती।लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेमराज स्मृति धर्मशाला में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मनीर उराँव की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तस्वीर पर पुष्पार्चन एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि समेत जनसंघ एवम अटल जी के साथ पार्टी संगठन में कार्य कर चुके लगभग एक सौ वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि श्रधेय अटल जी के जीवन का एक -एक क्षन,एक-एक कण राष्ट्र को समर्पित था।उनके विचार में राष्ट्र हमेशा सर्वोपरी रहा।अटल जी एक ऐसे राजनेता थे जो सर्वमान्य थे।

उन्होंने 24 दलों को लेकर सहज तरीके से सरकार चलाई। श्री पांडेय ने कहा कि अटल जी का कृतत्व एवम ब्यक्तित्व की जितनी तारीफ की जाए कम है। वे निश्छल,निष्कपट,सरल,सहज,सादगीअग्रसोची स्वभाव के धनी थे।अटल जी हमेशा परिवार वाद से ऊपर उठ कर राष्ट्र के लिए काम किया।उन्होंने बिना किसी का परवाह किये निर्भीक हो कर परमाणु परीक्षण कर देश को शक्तिशाली राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा किया। श्री पांडेय ने अपने संबोधन में अटल जी के साथ बिताए पलों को संस्मरण करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमे ऊर्जा मिलती है। अटल ने लोगो की भावनाओं को समझते हुए एक साथ तीन राज्यो को अलग कर उनकी मुराद पूरी की। उन्होंने कहा कि अटल जी द्वारा किये गए कार्य की लिस्ट बहुत लंबी है।जो कार्य उनके द्वारा अधूरी रह गयी उसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कर रहे है। उन्होंने सनातन धर्म पर बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म हमेशा सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयः एवम वसुदेव कुटुम्बकम की सोच रखने वाला धर्म है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि भारत रत्न, पद्मविभूषित,कवि,लेखक,पत्रकार, के रूप में विख्यात अटल जी का इस धर्मशाला में आगमन हो चुका है। आज हम सभी कार्यकर्ता इसी भवन में उनके जीवन की ऊंचाइयों को जानने एवम अपने जीवन मे उतारने के लिए उपस्थित है। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि अटल जी एक अच्छे राजनेता के साथ अच्छे प्रवक्ता,लेखक एवम संपादक भी थे।जिन्होंने पांचजन्य जैसे पत्रिका का संपादन किया।उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण चतुरभुज योजना,ग्रामीण सड़क योजना किसान क्रेडिट कार्ड जनजाति मंत्रालय सर्व शिक्षा, बालिका शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाओ का क्रियान्वन किये।किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति का चमकता सितारा थे।वे हमारे आदर्श है।उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति को समझना हो तो अटल जी के जीवन को समझना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नेतृत्व कर्ता मिलना मुश्किल ही नही नाममुकिन है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक पशुपति नाथ पारस एवम धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह वक्ता पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत,ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद,श्रीचंद्र प्रजापति, राजकिशोर महतो, लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव,चंद्रशेखर प्रसाद, अजातशत्रु, उमेश कास्यकार, विनोद राय, परमेश्वर साहू, अशोक खत्री, मुरलीधर अग्रवाल, हर्षनाथ महतो,संजय कुमार, लक्ष्मी नारायण भगत, अशोक सिंह,नीरज नलिन, बालकृष्णा सिंह,अनिल उरांव, पशुपति,नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा,भूषण साहू, जगरनाथ महतो,यदुनंदन तिवारी,ओम महतो, दीपक सर्राफ,सरिता देवी,अशोक कांस्यकार, ओम गुप्ता, विवेक चौहाण, अमित लोहारा, भगवानदास उरांव, योद्धो साहू,सचिन सिंघानिया, अशोक साहू, राजकुमार वर्मा, संगरिया कुमारी,मीना बाखला ,सामेला भगत, पवन तिग्गा, सरस्वती देवी, मिनाक्षी देवी,अनुप महतो,सत्यम कुमार,नीरज कुमार, सहित अन्य वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular