spot_img
Homeमौसमरांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड।

रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड।

रांची :बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने साइक्लोन के असर से रांची में बारिश शुरू हो गई है. बारिश खत्म होने के बाद कैसा रहेगा मौसम?बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी दिखने लगा है.

राजधानी रांची में सोमवार को मौसम बदल गया. सुबह में कोहरा छाया रहा. साढ़े 8 बजे के बाद बारिश भी शुरू हो गई. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश बंद होते ही ठंड सताने लगेगी.रांची का न्यूनतम तापमान बढ़ा मौसम विभाग ने कहा है

कि रविवार को आसमान में बादल छाये रहने की वजह से रांची का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया था. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया था, जो रविवार को 11.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.10 डिग्री से नीचे जा सकता है

रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार को भी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार के बाद रांची का मौसम बदल जाएगा. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से भी नीचे जा सकता है. तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular