गढ़वा पति से नाराज होकर कीटनाशक खाने के बाद तुरंत महिला की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है।इसी बीच गढ़वा जिले के भवनाथपुर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदना गांव में एक महिला ने अपने पति के राजनीतिक दल बदलने से नाराज होकर जहर खा लिया।महिला की पहचान अंजली देवी के रूप में बताई गई है।पति से नाराज होकर कीटनाशक खाने के बाद तुरंत महिला की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ फ़िलहाल महिला का इलाज चल रहा है।बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही का समर्थक था पति इस संबंध में ग्रामीण मानिक सिंह के अनुसार, महिला का पति पहले बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही का समर्थक था। लेकिन हाल ही में उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव का समर्थन करना शुरू कर दिया।पति के दल बदलने से पत्नी अंजली देवी नाराज थी। इसी बात पर मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद अंजली देवी ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया।
Our Visitor
0
3
9
0
9
8
Views Today : 70
Total views : 51148