आकाश कुमार लातेहार आज दिनांक 06.01.2025 को एक दिवसीय “पंचायत से पार्लियामेंट 2.0” ग्राम प० – चंदवा पश्चिमी प्रखंड- चंदवा जिला – लातेहार की मुखिया श्रीमती संगीता लकड़ा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु दिल्ली पहुंच चुकी है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित अनुसूचित जनजातियों की महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना तथा प्रभावी नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए उन्हें संवैधानिक प्रावधानों, संसदीय प्रक्रियाओं और शासनव्यवस्था के बारे में गहन जानकारी देना है। कार्यक्रम में लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह स्वागत भाषण देंगे। दूसरे सत्र में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम संबोधित करेंगे।उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यशाला के साथ कई सत्र होंगे।
प्रतिभागियों को नए संसद भवन, संविधान सदन, प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रपति भवन ले जाया जाएगा, ताकि उन्हें भारत की विधायी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज की गहन जानकारी प्राप्त हो। इस कार्यक्रम में 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की अनुसूचित जनजातियों की 502 निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधान, जिसमें 73वें संशोधन – पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा अधिनियम) पर विशेष रूप से बल दिया जाएगा. “पंचायत से संसद 2024” के क्रम में यह दूसरा कार्यक्रम पंचायत से पार्लियामेंट 2.0 है। इसका उद्देश्य, प्रगति को आगे बढ़ाना तथा विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय समुदायों की महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को और सशक्त करना है।