spot_img
Homeबड़ी खबरेउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की...

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

लातेहार धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव के द्वारा चन्दनडीह पार्क में स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।आगे उन्होंने ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के शोषण और उत्पीड़न से मुक्ति के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया था।

उन्होंने आजादी एवं लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर प्रशासक नगर पंचायत श्री राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular