spot_img
Homeबड़ी खबरेआजसू पार्टी ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि।

आजसू पार्टी ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि।

धरती आबा ने देश और धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें मानवता का मूल्य समझाया:नीरू शांति भगत।

अनामिका भारती।लोहरदगा:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आजसू पार्टी के पदाधिकारी गण एवं एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कचहरी मोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा में माल्यार्पण किया ।इसके पश्चात शंख मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने इस दौरान अपने विचार रखते हुए कहा की जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा इस देश के सही में जननायक थे। इन्होंने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए कम उम्र में सर्वोच्च बलिदान दिया। धरती आबा आदिवासियों को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी ।उनके कुशल नेतृत्व के कारण अंग्रेज इनसे हमेशा खौफजदा रहे। इन्होंने कम समय में ही यह बतला दिया इस क्षेत्र के लोग किसी की गुलामी बर्दाश्त नहीं करते और अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ने को तैयार रहते हैं । इसी तरह झारखंड आंदोलन की लड़ाई भी लड़ी गई। जिसकी अगुवाई आजसू पार्टी ने की।इस अलग राज्य लडाई में आजसू के लाखों कार्यकर्ताओं ने अपना सब कुछ लगाकर बरसों झारखंड के लिए लड़ते रहे। कुछ लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तो कुछ लोगों ने अपना घर बार त्याग किया ।झारखंड बनाने के लिए बहुत दुख तकलीफ सहना पड़ा। तब जाकर यह झारखंड बना और इसके लिए प्रेरणा भगवान बिरसा मुंडा से ही ली गई।इससे पूर्व नीरू शांति भगत ने आजसू के प्रेरणा स्रोत पूर्व विधायक आंदोलनकारी स्वर्गीय कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने अपने विचार रखते हुए कहा की धरती आबा ने इस देश और धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें मानवता का मूल्य समझा गए ।इसी तरह आंदोलनकारी हमारे अंदर अपनी अस्मिता और जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए लड़ने की प्रेरणा दे गए। सभी को नमन धरती आबा को शत-शत नमन आंदोलनकारियों को नमन। झारखंड स्थापना दिवस की झारखंड वासियों खास कर लोहरदगा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।गुरु पूर्णिमा एवं सिखों के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती की सबको हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular