संवाददाता:लोहरदगा:शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड, रांची ने लोहरदगा जिला भ्रमण के दौरान किस्को प्रखण्ड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ( केवीके) का निरीक्षण किया। इस मौके पर केवीके में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी मंत्री द्वारा ली गई। इसमें मृदा परीक्षण व परिसर में मौजूद कृषि संयंत्रों व उपकरण की स्थिति से अवगत हुईं। साथ ही निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंतर्गत इसे ठीक कर लिया जाए।

मंत्री द्वारा किन-किन बिंदुओं पर सुधार किया जा सकता है, इसका भी निर्देश दिया गया। साथ ही, केंद्र में कमियों को दूर करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरूण उरांव, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक हेमंत कुमार पाण्डेय समेत कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।