spot_img
Homeप्रदेशशिक्षक की लापरवाही से मध्यान्ह भोजन प्रभावित,थाली से अंडा गायब,हाजरी बना कर...

शिक्षक की लापरवाही से मध्यान्ह भोजन प्रभावित,थाली से अंडा गायब,हाजरी बना कर हो जाते हैं गायब।

नामांकित 55 बच्चों के बीच में तीन पारा शिक्षक,फिर भी निम्न स्तर का बच्चों को मिल रही है शिक्षा,मध्यान्ह भोजन में भी कटौती।*

सहज़ाद आलम महुआडांड़ महुआडांड़ प्रखंड के अंतर्गत चटकपुर पंचायत स्थित ग्राम गोठगांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षा की स्थिति बहुत ही खराब है,साथ ही मध्यान्ह भोजन में भी कटौती की शिकायत मिल रही है। बच्चों के थाली से अंडा गायब हो गया है।वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चो ने बताया प्रधानाध्यापक हमेशा विद्यालय से गायब रहतें है। वहीं वहां के अभिभावक रंजीत किसान, सुमरी देवी, सीमा देवी ,आरती देवी समेत दर्जनो ग्रामीणों ने बताया

कि उमेश कुमार जो अभी वर्तमान में प्रधानाचार्य के पद पे नियुक्त हैं उसके आने के बाद शिक्षा का स्तर गिर गया है स्वयं वह हाजरी बना कर गायब रहते हैं साथ ही बच्चों के मध्याह्न भोजन में भी कटौती की जा रही है। पिछले सप्ताह भी शुक्रवार को बच्चों को मध्यान्ह भोजन में अंडा नही दिया गया था।उन लोगों ने बताया की इसे लेकर उपायुक्त महोदय के नाम पर आवेदन भी लिखा गया है।

आवेदन में वहां के प्रधानाध्यापक हटाते हुए नये प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की गई।ताकि मध्यान्ह भोजन व बच्चों की पढ़ाई में सुधार हो सके।बताते चलें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोठगांव में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 55 है। इतने बच्चों के बीच तीन पारा शिक्षक है। इसके बावजूद भी विद्यालय में शिक्षा की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं शुक्रवार को 23 बच्चे विद्यालय पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular