अनामिका भारती।लोहरदगा:शहीद ए आजम भगत सिंह की 95वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जय श्रीराम समिति के द्वारा भगत सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के जिला महामंत्री प्रदीप साहू ने कहा देश के लिए भगत सिंह के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता l 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को उनके दो अन्य साथियों सुखदेव व राजगुरु इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत नेफांसी दी थी।
भगत सिंह आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो ने कहा आज के समय में लोग दूसरों के घरों में भगत सिंह ढूंढने का प्रयास करते हैं ,समय के साथ लोगों की सोच और मानसिकता बदलनी होगी, खुद भगत सिंह बने दूसरों के घरों में उन्हें ना ढूंढे।मौके पर संरक्षक अनूप गुप्ता, अजय सोनी, महामंत्री प्रदीप साहू,कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा,रक्त संग्रह अध्यक्ष जीवन राज मेहता ,कैरो प्रखंड अध्यक्ष मुरारी सोनी आदि उपस्थित थे।