अनामिका भारती। लोहरदगा/कुडू: शनिवार को लोहरदगा विधानसभा के कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम बारीडीह में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के विधायक मद से मदरसा के बगल में सामुदायिक भवन का 14,90000 के लागत से निर्माण किया गया।

जिसका उद्घाटन आज डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा फीता काट कर किया गया।इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरे द्वारा किया जा रहा है।

आज सामुदायिक भवन के निर्माण से सामूहिक रूप से मदरसे के तालिबे–इल्म शिक्षा लेंगे।वर्तमान समय में दिन–ऐ–तालीम से ही एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।मेरे द्वारा सभी समाज के लिए उनके हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं।रोटी,कपड़ा,मकान के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद,विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,खुर्शीद अहमद रूमी,इकबाल खान,प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, कैरो अनीश अहमद, किस्को युनुस अंसारी,ऐनुल अंसारी,हाजी सदरुल,दानिश अली,असलम अंसारी,नाजिम मौलाना याकूब नदवी,हाजी मजीद अंसारी,हाफिज इदरीस,कमरूल इस्लाम,मुनीम अंसारी,मोहिर अंसारी,हाशिम अंसारी,रसीद अंसारी, रजी अंसारी,रोजमत अंसारी,मुमताज अंसारी, फ़ैदौल रहमान,साजिद अहमद,संजू तूरी,सज्जाद अंसारी, नेसार खान,बबलू मुंडा,के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।