spot_img
Homeप्रदेशविधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की अधिसूचना जारी : डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण।

विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की अधिसूचना जारी : डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण।

48 मतदान केंद्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है

नामांकन प्रारंभ, 25 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तिथि

72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 48 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान।

72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के शेष 276 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

69-बिशुनपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के 34 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान।

69-बिशुनपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के 34 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान।

69-बिशुनपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के शेष 315 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

अनामिका भारती ब्यूरो चीफ :लोहरदगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन,2024 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई। 18 अक्टूबर से नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन प्रारंभ हो गया। नामांकन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन से अपना नाम वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी। मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर 2024 को होगी। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी प्रविष्टि को हटाया या संशोधित नहीं किया जा सकेगा। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 के अंतर्गत मुद्रणालयों पर नियम लागू होंगे। लाइसेंसी हथियार ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी रहेगी। राजनीतिक दलों के द्वारा किये गये व्यय का लेखा-जोखा चुनाव की घोषणा की तिथि से लेकर चुनाव की समाप्ति तक किया जाएगा। चुनाव के दौरान नगदी के आवागमन पर नियम लागू होंगे। विधानसभा निर्वाचन 2024 में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए 40 लाख तक का व्यय निर्धारित है। इस हेतु एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम गठित है। जिला द्वारा निर्धारित दर पर प्रति तथा सुलभ प्रसंग हेतु आदर्श आचार संहिता की मार्गदर्शिका सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी गई है। नियंत्रण कक्ष स्थापित है जिसका टॉल फ्री संख्या 1950 है। सी-विजिल की मॉनिटरिंग के लिए टीम बनायी गई है जिससे चौबीसों घंटे निगरानी की जा सकेगी। निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, लोहरदगा हैं। इनके साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी सदर प्रखण्ड के अंचल अधिकारी अशुतोष कुमार, किस्को प्रखण्ड के अंचल अधिकारी अजय कुमार और कुडू प्रखण्ड की अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा हैं।69-बिशुनपुर (अंश) विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गुमला हैं। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुजाता कुजूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता लोहरदगा, दिनेश कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी घाघरा और रंजीत कुमार सिंह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिशुनपुर हैं।मतदान का समय72-लोहरदगा (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के 48 मतदान केंद्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन मतदान केंद्रों की संख्या में 2,3,5,6,7,9,10,12,13,14,15,16,19,20,21,22,23,24,25,26,29,41,42,44,45,46,52,57,58,59,60,61,62,65,73,74,79,85,86,90,91,92,156,157,182,183,186 और 187 शामिल है। 72-लोहरदगा के शेष 276 मतदान केंद्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कर सकेंगे।69-बिशुनपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के 34 मतदान केंद्रों जिसमें मतदान केंद्र संख्या 1,3,4,5,6,7,9,10,12,13,14,15,16,17,18,19,20,21,31,100,101,160,161,162,219,221,222,223,224,225,226,227,228 और 229 शामिल हैं, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शेष 315 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र मुण्डा, अपर समाहर्ता-सह-वरीय पदाधिकारी, मीडिया कोषांग, धीरज ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, शिवनंदन बड़ाईक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग समेत अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular