अनामिका भारती।लोहरदगा:दिनांक 14.12.2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस-2024 के अवसर पर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थलों का चयन किया गया है। नया नगर भवन, लोहरदगा में सामूहिक लोकनृत्य (वाद्य यंत्र सहित), सामूहिक लोकगीत (वाद्य यंत्र सहित), एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, फोटोग्राफी की प्रतियोगिता होगी जिसमें 15 से 29 वर्ष के बीच प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। मध्य विद्यालय, कुटमू, लोहरदगा में कविता लेखन की प्रतियोगिता होगी जिसमें प्रतिभागियों की उम्र 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। बीएस कॉलेज, लोहरदगा में चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल) और विज्ञान मेला (सामूहिक) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसके लिए प्रतिभागियों की उम्र 15 से 29 वर्ष रखी गई है।
सभी कार्यक्रम का थीम विकसित भारत 2047 पर आधारित होगा। उपरोक्त संबंध में उपायुक्त, लोहरदगा की ओर से बीएस कॉलेज लोहरदगा, एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा, उर्सुलाईन महिला बीएड कॉलेज लोहरदगा, महिला कॉलेज बरही लोहरदगा, बीएड कॉलेज टिको लोहरदगा, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेकेण्डरी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहरदगा, केंद्रीय विद्यालय, सेकेण्डरी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहरदगा, डीटीपीएस सेकेण्डरी प्लस टू उच्च विद्यालय, लोहरदगा, सभी सरकारी/गैर सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों के प्राचार्य को सूचित कर कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं का चयन कर उपायुक्त कार्यालय, लोहरदगा के कार्यालय में 9 दिसंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा ।अधिक जानकारी के लिए खेल पदाधिकारी, लोहरदगा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।