spot_img
Homeप्रदेशराज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना ने किया जिले के उत्कृष्ठ विद्यालयों...

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना ने किया जिले के उत्कृष्ठ विद्यालयों का निरीक्षण।

अनामिका भारती।लोहरदगा:सोमवार को राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निदेश के आलोक में जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बालिका, लोहरदगा और जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिन्दू का स्कूल मैनेजर विनय कुमार पांडेय (सेवानिवृत्त प्राचार्य डीएवी बरियातू, रांची) द्वारा विद्यालय के पठन पाठन, आधारभूत संरचना सीबीएसई मानक के अनुरूप विद्यालय की शैक्षणिक और शैक्षणिक सीसीई गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली गई। श्री पांडेय के द्वारा असेम्बली की व्यवस्थित व्यवस्था, विद्यालय शिक्षकों से क्लासरूम पठन पाठन के तौर तरीके, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, विभिन्न हाउस की सिटिंग व्यवस्था, विभिन्न वर्गकक्षों की स्थिति, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब का संचालन, साइंस लैब, मैथ लैब, बायो लैब, पुस्तकालय की स्थिति, एनसीसी गतिविधियों और उसका निरंतर उपयोग आदि की समीक्षा की गई।

विद्यालय की आवश्यकता से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। शिक्षकों के द्वारा संचालित वर्ग की व्यवस्था, लेशन प्लान, को क्युलर गतिविधि, विद्यालय परिसर, गार्डनिंग,भोजनालय, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी के साथ साथ सुधार के प्रयास की जानकारी दी गई।ज्ञात हो कि राज्य सरकार राज्य के सभी उत्कृष्ट विद्यालयों हेतु सेवानिवृत्त प्राचार्य के उनके अनुभव के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यालय को राज्य के सबसे आकर्षित, सभी आयामों में सुसज्जित, छात्रों के उच्चतम शैक्षणिक स्तर आदि मानकों के आधार पर विकसित की जा रही है। आने वाले समय में ये विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से कमतर न हों बल्कि उससे भी उच्च कोटि के विद्यालयों में अपनी पहचान बना सके।मौके पर फील्ड मैनेजर आकाश गुप्ता, सीआरपी जीतेन्द्र मित्तल, नीलू गोयल, संयुक्ता प्रजापति, प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षिका अनुपमा लकड़ा, प्रभारी प्रधानाध्यापक नदिया, निश्चल मिंज, तरुण कुमार, महेश उरांव, मेंनिका त्रिपाठी,अंकिता वर्मा उपस्थित शिक्षक शिक्षिकेत्तर कर्मी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular